सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत

जहानागंज के धनहुआ के पास दर्दनाक हादसा

आजमगढ़। मंगलवार की सुबह जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ गांव के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सुपर स्प्लेंडर बाइक से मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी शिव शंकर द्विवेदी पुत्र विजय रतन दुबे अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर स्प्लेंडर प्लस बाइक से आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के पुराना आरटीओ ऑफिस, भदुली निवासी विजय कुमार पुत्र छबील आ रहे थे। धनहुआ स्थित एसकेडी इंटर कॉलेज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें सड़क पर दूर तक घिसट गईं और चालक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जहानागंज थाना प्रभारी अनिल मिश्रा ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं