खास खबर
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी व जेवरात लेकर फरार
नकदी समेत जेवरात पर किया हाथ साफ, परिवार सोता रह गया
बक्से की सिटकनी तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम डायल-112 पहुंची मौके पर, पुलिस जुटी जांच में
लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत
आजमगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी मीना देवी के घर में अज्ञात चोर सीढ़ी के रास्ते दाखिल हुए। उस समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखे बक्से की सिटकनी तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान को चोरी कर लिया। पीड़िता के मुताबिक, सुबह सफाई के दौरान बक्से की सिटकनी टूटी मिली, जबकि बाहर से ताला बंद था। बक्सा खोलने पर उसमें रखे दो जोड़ी चांदी की पायल, मंगलसूत्र, कान की झाली, नथिया सहित करीब एक हजार रुपये नकद गायब मिले। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इधर, ग्रामीणों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
सर्वाधिक पढ़ीं गईं
Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
