सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

13 साल से लापता बेटे के नाम पर छह लाख की ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार

लापता लोगों के परिवारों की तलाश कर बनाते थे निशाना यूपी डेस्क। 13 साल से लापता बेटे के लौटने की उम्मीद में एक परिवार ठगों के जाल में फंस गया। साधु का वेश धारण कर पहुंचे आरोपियों ने खुद को लापता युवक बताकर परिवार का भरोसा जीता। शरीर पर बताए जा रहे निशान दिखाकर पहचान पुख्ता करने का प्रयास किया और बाद में गुरु की दक्षिणा व भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर परिवार में बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रामसूरत साहनी के साले का पुत्र करीब 13 साल पहले लापता हो गया था। नाग पंचमी के दौरान मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे दो आरोपियों ने परिवार से संपर्क किया। उन्होंने खुद को लापता युवक बताया और बातचीत के दौरान रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का विश्वास हासिल किया। इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया। वहां कथित युवक ने शरीर पर मौजूद निशान दिखाकर खुद को लापता बेटे के रूप में साबित करने की कोशिश की। हालांकि, गुरु की आज्ञा का हवाला...

शादी से इंकार पर युवती हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, घंटों चला रेस्क्यू


प्रेमी से फोन पर बात और शादी के आश्वासन के बाद नीचे उतरी
पुलिस व फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह प्रेमी द्वारा शादी से इंकार किए जाने से आहत एक युवती हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया।
युवती सुबह करीब 4:30 बजे गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर भीमपुरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने सीढ़ी और सुरक्षा उपकरणों की मदद से युवती तक पहुंचकर उसे लगातार समझाया। प्रेमी से फोन पर बातचीत कराने और शादी के संबंध में आश्वासन मिलने के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई। पूछताछ में युवती ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव निवासी कमलेश कुमार से उसका पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। उसका आरोप है कि युवक ने अब शादी से इंकार कर दिया है, जबकि उसके परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं