सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

दुर्वासा धाम में संत रविदास मंदिर की भूमि पर निर्माण को लेकर विवाद

एसडीएम ने हाईकोर्ट का स्टे बताते हुए दोनों पक्षों को यथास्थिति के निर्देश दिए



निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के दुर्वासा धाम स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर की भूमि पर शुक्रवार को कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि जेसीबी से गड्ढा खोदकर निर्माण कार्य शुरू किया गया, जिसकी सूचना मिलने पर पूर्व सांसद डॉ. बलिराम तथा बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।
मंदिर के महंत बाबा राजकुमार ने उपजिलाधिकारी निजामाबाद को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में मंदिर के नाम से खरीदी गई भूमि पर ओमकार गिरी और उमाशंकर द्वारा जबरन निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना था कि 31 जुलाई को जेसीबी से गड्ढा खोदकर पिलर खड़ा करने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष एसडीएम न्यायालय पहुंचे। उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि भूमि विवाद का मामला हाईकोर्ट में लंबित है और जब तक न्यायालय से कोई नया आदेश नहीं आता, तब तक संबंधित भूमि पर कोई नया निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। एसडीएम के निर्देश के बाद दोनों पक्ष सहमत होकर वापस लौट गए। इस दौरान बसपा मुख्य कोऑर्डिनेटर ओमकार शास्त्री, जिला पंचायत सदस्य ध्यानचंद गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवशंकर लाल, रामपूजन, अधिवक्ता चन्द्रेश कुमार, रणविजय राय, अम्बिका चौहान, बलिराम तिवारी, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं