सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

रविवार को पांच घंटे बाधित रहेगी जाफरपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति

कैपेसिटर बैंक स्थापना कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इंडस्ट्रियल स्टेट समेत पांच फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद आजमगढ़। शहर के जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार, दो अगस्त को करीब पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र पर विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं बेहतर बनाने के लिए तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता (शहर) राजकुमार सिंह ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में स्थापित किए जा रहे कैपेसिटर बैंक के कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान उपकेंद्र से संचालित 11 केवी इंडस्ट्रियल स्टेट, माइक्रोवेव हरबंशपुर, बेलइसा, एकरामपुर और साउथ फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैपेसिटर बैंक स्थापित होने से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा, वोल्टेज की समस्या कम होगी तथा उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक स्थिर और सुचारु बिजल...

कमरे में फंदे से लटकता मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

नाश्ता कर कमरे में गए थे सुमन प्रकाश

देर शाम खिड़की से झांकने पर परिजनों को हुई जानकारी, पोस्टमार्टम का इंतजार

मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के तरवांडीह गांव में बृहस्पतिवार शाम एक 38 वर्षीय युवक का शव कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

मृतक की पहचान तरवांडीह निवासी सुमन प्रकाश (38) के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में आराम करने चले गए। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। शाम करीब साढ़े सात बजे खिड़की से देखने पर वह पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटके दिखाई दिए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान राम ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं