सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, तीन भैंसें व हथियार बरामद

बरदह, दीदारगंज, महाराजगंज व कम्हरिया की घटनाओं का खुलासा

आजमगढ़। जनपद में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बरदह, दीदारगंज, महाराजगंज और कम्हरिया क्षेत्र समेत पांच पशु चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन भैंसें, एक पिकअप, एक बाइक, अवैध तमंचे, कारतूस और ₹7,000 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य रात के समय अलग-अलग जनपदों में पशु चोरी कर उन्हें व्यापारियों के माध्यम से बेच देते थे। चोरी से मिली रकम को सभी सदस्य आपस में बांट लेते थे। गिरोह के सदस्य लंबे समय से आजमगढ़ समेत आसपास के जिलों में सक्रिय थे। गिरफ्तारी के दौरान बरदह और दीदारगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम की दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़ भी हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आजमगढ़, जौनपुर और अंबेडकरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर और पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को पशु चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं