सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

उप्रा विद्यालय सिसरेड़ी में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

विद्यार्थियों ने गुरुजनों का तिलक कर पुष्प अर्पित किए

गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व से कराया गया अवगत
ठेकमा। शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप-दीप अर्पित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए तथा उनका सम्मान करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरु ही ज्ञान के प्रकाश से जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं कृतज्ञता का भाव प्रत्येक विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक रामानंद प्रजापत, अश्वनी तिवारी, मनीष गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और भारतीय संस्कारों से ओत-प्रोत रहा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं