सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

शादी से इनकार पर युवती को धमकाने और वीडियो वायरल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग से कथित अश्लील वीडियो बनाकर टेलीग्राम पर साझा करने का आरोप

आजमगढ़अहरौला थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने तथा कथित रूप से वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक वीडियो टेलीग्राम पर प्रसारित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पीयूष उर्फ प्रियांशु जैसवाल अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पहले वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्डिंग की और बाद में उसका कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर टेलीग्राम आईडी के माध्यम से प्रसारित कर दिया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने के बावजूद आरोपी लगातार धमकियां देता रहा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।