सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

13 साल से लापता बेटे के नाम पर छह लाख की ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार

लापता लोगों के परिवारों की तलाश कर बनाते थे निशाना यूपी डेस्क। 13 साल से लापता बेटे के लौटने की उम्मीद में एक परिवार ठगों के जाल में फंस गया। साधु का वेश धारण कर पहुंचे आरोपियों ने खुद को लापता युवक बताकर परिवार का भरोसा जीता। शरीर पर बताए जा रहे निशान दिखाकर पहचान पुख्ता करने का प्रयास किया और बाद में गुरु की दक्षिणा व भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर परिवार में बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रामसूरत साहनी के साले का पुत्र करीब 13 साल पहले लापता हो गया था। नाग पंचमी के दौरान मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे दो आरोपियों ने परिवार से संपर्क किया। उन्होंने खुद को लापता युवक बताया और बातचीत के दौरान रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का विश्वास हासिल किया। इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया। वहां कथित युवक ने शरीर पर मौजूद निशान दिखाकर खुद को लापता बेटे के रूप में साबित करने की कोशिश की। हालांकि, गुरु की आज्ञा का हवाला...

बकाया रकम न मिलने पर युवक का अनोखा प्रदर्शन, पेड़ से लटककर जताया विरोध

पुलिस की सूझबूझ से टला हादसा

समझाकर सुरक्षित उतारा गया युवक

बकाया रुपये को लेकर चल रहा है विवाद

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा–सरायमीर मार्ग पर बुधवार देर शाम बकाया रकम न मिलने से आहत एक युवक ने पेड़ से लटककर विरोध प्रदर्शन किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

जानकारी के अनुसार, युवक ने अपना नाम फरहान, निवासी चकिया (वर्तमान में ननिहाल में रह रहा) बताया। उसका आरोप है कि उसके दिवंगत मामू ने फरिहा निवासी तैय्यब को 1.75 लाख रुपये उधार दिए थे। इसमें से 57 हजार रुपये वापस कर दिए गए, जबकि शेष राशि अभी तक नहीं लौटाई गई है। फरहान का कहना है कि वह कई बार बकाया रकम मांग चुका है, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने पेड़ की ऊपरी डाल पर चढ़कर अपने पैर रस्सी से बांध लिए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिससे संभावित हादसा टल गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक पूरी तरह सुरक्षित है। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले के समाधान का प्रयास किया जा रहा है तथा बकाया धनराशि के विवाद में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं