सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

मां के सम्मान में पौधा, पर्यावरण बचाने का संदेश लेकर आगे आए लोग, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प


ब्लॉक परिसर समेत ग्राम पंचायतों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी संस्थानों में हुआ पौधरोपण

ठेकमा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ठेकमा विकासखंड में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों के साथ थाना बरदह, पुलिस चौकी ठेकमा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत उपकेंद्र सरायमोहन तथा अन्य सरकारी संस्थानों में पौधे लगाए गए। ब्लॉक परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष ठेकमा विनोद, भाजपा मंडल अध्यक्ष बरदह सरद राय, भूपेंद्र सिंह 'मुन्ना' सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मां जीवन देती है और पेड़ भी जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जितना आवश्यक है, उतना ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं