सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

पुरानी रंजिश में घर पर हमला, महिला समेत परिवार पर मारपीट का आरोप

तोड़फोड़, भैंस को पीटने और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त करने का आरोप

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 28 जुलाई की शाम करीब 7:15 बजे आरोपित लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ की और पानी की टंकी, सप्लाई पाइप, टिन शेड तथा सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों पर घर में बंधी भैंस की पिटाई करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक, शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसके छोटे भाई की पत्नी सरवरी पर भी आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपित पहले भी कई बार उसके परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं। उसने घटना के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने का भी दावा किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं