सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

रविवार को पांच घंटे बाधित रहेगी जाफरपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति

कैपेसिटर बैंक स्थापना कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इंडस्ट्रियल स्टेट समेत पांच फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद आजमगढ़। शहर के जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार, दो अगस्त को करीब पांच घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उपकेंद्र पर विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं बेहतर बनाने के लिए तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता (शहर) राजकुमार सिंह ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र में स्थापित किए जा रहे कैपेसिटर बैंक के कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। इस दौरान उपकेंद्र से संचालित 11 केवी इंडस्ट्रियल स्टेट, माइक्रोवेव हरबंशपुर, बेलइसा, एकरामपुर और साउथ फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैपेसिटर बैंक स्थापित होने से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा, वोल्टेज की समस्या कम होगी तथा उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक स्थिर और सुचारु बिजल...

श्रावण और त्योहारों से पहले पुलिस हुई अलर्ट, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

वांछितों की गिरफ्तारी और साइबर अपराध नियंत्रण पर फोकस

क्राइम मीटिंग में गंभीर अपराधों की समीक्षा

आजमगढ़।
आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने की। 
बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, ऑपरेशन दृष्टि, यूपी-112, ऑपरेशन कन्विक्शन तथा साइबर अपराध नियंत्रण सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीआईजी और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय बनाकर आमजन से नियमित संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई, वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया की निगरानी और अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को प्रभावी गश्त, पैदल भ्रमण, पीस कमेटी की बैठकों के आयोजन तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। इसके अलावा अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, पशु तस्करी और अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने तथा जनसुनवाई एवं समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने अपराध मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी पुलिसिंग तथा जनता में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं