सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

सार्वजनिक चारागाह पर धान की रोपाई कर अतिक्रमण का आरोप

लेखपाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में सार्वजनिक चारागाह की भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नवीन परती / चारागाह भूमि पर आरोपियों ने अवैध कब्जा कर धान की रोपाई कर दी। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित लोगों को कई बार सार्वजनिक भूमि खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन चेतावनी के बावजूद उन्होंने भूमि पर खेती का कार्य जारी रखा। पुलिस ने अनिलदेव पुत्र सहाबल (मौर्य), बलराम पुत्र मकबूल (प्रजापति) और शिवनाथ यादव पुत्र मूरत यादव को नामजद करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोहम्मद आलम को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं