सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

समाजसेवियों ने किया पौधरोपण, वनवासी बस्तियों में फल व अध्ययन सामग्री बांटी


तहसील, अस्पताल और वनवासी बस्तियों में चला अभियान

बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित
आजमगढ़। लालगंज विकासखंड के खनियरा गांव निवासी समाजसेवी एवं अधिवक्ता सौरभ सिंह तथा समाजसेवी धीरज सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को मुसाफिरगंज, तहसील परिसर और वनवासी बस्तियों में पौधरोपण एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके मित्रों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मुसाफिरगंज में पौधरोपण से हुई। इसके बाद दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति में तहसील परिसर में आम और अमरूद के पौधे लगाए गए। पौधरोपण के उपरांत सौरभ सिंह ने 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज तथा लालगंज और खनियरा की वनवासी बस्तियों में फल वितरित किए। साथ ही बच्चों को केक खिलाया तथा कॉपी, कलम और पुस्तकें देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संतोष सिंह, देवेंद्र पांडे, अंकुर मिश्रा, विनय चतुर्वेदी, पंकज मिश्रा, विवेक सोनकर, दुनाल सिंह, जन्मेजय दुबे, हर्षवर्धन सिंह, अनूप पांडे, ज्वाला सिंह, अनुराग सिंह, मोहम्मद आमिर, मेराज अंसारी, गोलू कश्यप सहित बड़ी संख्या में नवयुवक उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं