सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रास्ते के विवाद में मां-बेटी पर हमला, दोनों गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, लालगंज अस्पताल में चल रहा उपचार


देवगांव (आजमगढ़)।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव में रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों पर एक किशोरी और उसकी मां के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका उपचार सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने देवगांव कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सूलचंद की 17 वर्षीय पुत्री आकांक्षा मंगलवार शाम घर के बाहर पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी दौरान रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने आकांक्षा की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना के समय उसकी मां चन्द्रकला (38) खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। घर लौटने पर बेटी से घटना की जानकारी मिलने के बाद वह रात करीब आठ बजे पड़ोसियों से पूछताछ करने पहुंचीं। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित परिवार ने देवगांव कोतवाली में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं