सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सड़क हादसों में एक की मौत, युवक गंभीर घायल

मुबारकपुर में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

लालगंज में दो बुलेट की आमने-सामने भिड़ंत

आजमगढ़। जिले में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मालिक सुदनी गांव के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शशिचंद चौधरी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर थाना अंतर्गत ओलमपुर गांव निवासी रामलाल यादव (45) किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे। मालिक सुदनी गांव के पास अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, लालगंज क्षेत्र में रविवार देर रात कटघर स्थित राजेश रेस्टोरेंट के सामने दो बुलेट मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में शनि गुप्ता (24) पुत्र साहब गुप्ता, निवासी बिंद्रा बाजार, थाना गंभीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे अंश गुप्ता को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शनि गुप्ता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अंश गुप्ता का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दूसरी बुलेट का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं