सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक पुरोधा वेदपाल सिंह को दी श्रद्धांजलि

सभा में शिक्षकों ने उनके योगदान को किया याद

शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए संघर्ष को बताया प्रेरणास्रोत


ठेकमा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक पुरोधा वेदपाल सिंह को शनिवार को के.वी. इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा की अध्यक्षता संत प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान सिंह तथा मार्टिनगंज के खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने वेदपाल सिंह के साथ बिताए संस्मरण साझा करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका मानना था कि समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और वे हमेशा शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति प्रेरित करते रहे। उन्होंने कहा कि भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और आदर्श सदैव शिक्षकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में जिला मंत्री जितेंद्र, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंत्री रामआशीष मौर्य, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, मालती सिंह, विद्यालय भवन समिति के अध्यक्ष संत प्रकाश सिंह, रामसहाय राय, वासुदेव जायसवाल, नरेंद्र सिंह, संत प्रसाद सिंह, सुरेंद्र राम, देवेंद्र सिंह, राजेश त्रिपाठी, मनोज सिंह (अतरौलिया), प्रदीप सिंह, के.वी. इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरिकुंवर राय (कोयलसा), विनोद कुमार, पुनवासी राम, राज नारायण यादव, आलोक सिंह, श्याम बहादुर सिंह, राजेश यादव, दिलीप कुमार, सुशीला राजभर, कमला देवी, राम ललक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं