सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

13 साल से लापता बेटे के नाम पर छह लाख की ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार

लापता लोगों के परिवारों की तलाश कर बनाते थे निशाना यूपी डेस्क। 13 साल से लापता बेटे के लौटने की उम्मीद में एक परिवार ठगों के जाल में फंस गया। साधु का वेश धारण कर पहुंचे आरोपियों ने खुद को लापता युवक बताकर परिवार का भरोसा जीता। शरीर पर बताए जा रहे निशान दिखाकर पहचान पुख्ता करने का प्रयास किया और बाद में गुरु की दक्षिणा व भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर परिवार में बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रामसूरत साहनी के साले का पुत्र करीब 13 साल पहले लापता हो गया था। नाग पंचमी के दौरान मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे दो आरोपियों ने परिवार से संपर्क किया। उन्होंने खुद को लापता युवक बताया और बातचीत के दौरान रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का विश्वास हासिल किया। इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया। वहां कथित युवक ने शरीर पर मौजूद निशान दिखाकर खुद को लापता बेटे के रूप में साबित करने की कोशिश की। हालांकि, गुरु की आज्ञा का हवाला...

कारगिल विजय दिवस पर महादेवी स्कूल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देशभक्ति से गूंजा परिसर

देशभक्ति गीत, झांकी और भाषणों से वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

पल्हनी (आजमगढ़)। तिवारीपुर, सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करते हुए शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य, अकादमिक डायरेक्टर राम नयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद छात्रा अदिति मिश्रा ने प्रसिद्ध देशभक्ति गीत "ऐ मेरे वतन के लोगों..." प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। कक्षा चार के छात्र-छात्राओं द्वारा कारगिल विजय दिवस पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें भारतीय सैनिकों के साहस और देशप्रेम का सजीव चित्रण किया गया। वहीं छात्राओं इशिता दुबे और गरिमा सिंह ने कारगिल युद्ध के इतिहास, महत्व और वीर सैनिकों के अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए प्रेरक विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। अकादमिक डायरेक्टर राम नयन मौर्य ने कहा कि कारगिल विजय दिवस अमर शहीदों के त्याग और राष्ट्रभक्ति का स्मरण कराने वाला राष्ट्रीय पर्व है। प्रधानाचार्य शत्रुघ्न विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों से शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, अजय यादव, राहुल तिवारी, आरोही मोदनवाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं