सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सुदृढ़ समाज के लिए बच्चों को दें अच्छे संस्कार और शिक्षा : डॉ. बलिराम

शंकरपुर कनोंना में शिवनारायण पंथ के सत्संग एवं भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, 150 का हुआ सम्मान

ठेकमा। सुंदर और शक्तिशाली राष्ट्र की कल्पना तभी साकार हो सकती है, जब समाज सुंदर, संस्कारित और कुरीतियों से मुक्त हो। वर्तमान समय में समाज में अनेक सामाजिक बुराइयां व्याप्त हैं, ऐसे में बच्चों को अच्छी शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है। यह बातें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. बलिराम ने कहीं।

वह ब्लॉक ठेकमा के ग्राम शंकरपुर कनोंना में शिवनारायण पंथ की संत माता प्रभावती देवी के निधन के उपरांत आयोजित सत्संग एवं भंडारे को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिवनारायण पंथ प्राचीन परंपरा का वाहक है, जो अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर समाज में भाईचारा, प्रेम और मानवीय मूल्यों का संदेश देता है तथा लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य करता है। सत्संग में दुर्वासा से आए बाबा राजकुमार दास ने काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकारों से दूर रहने तथा तामसिक भोजन का त्याग कर सात्विक जीवन अपनाने का संदेश दिया। वहीं शिवनारायण पंथ के उप हुकुमी महंत बाबा नखड़ू दास ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ-साथ मुक्ति के मार्ग का महत्व समझाया।

कार्यक्रम के दौरान 150 लोगों को छाता एवं धनराशि देकर सम्मानित किया गया। सत्संग में भजन-कीर्तन, प्रवचन, प्रसाद वितरण और लंगर का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर बसपा कोऑर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद, पंकज कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, विनय कुमार, उपविग्रेड महंत शिवशंकर लाल, बाबा तिलकधारी, बाबा बुधराज, नगीना महंत, परदेसी महंत, इंद्रलाल, धर्मेंद्र, विवेक, अरविंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं