सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

सावन से पहले प्रशासन अलर्ट, एसडीएम नेहा मिश्रा ने बुद्धऊ बाबा मंदिर की तैयारियों का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा, सफाई और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था का किया निरीक्षण

देवगांव (आजमगढ़)। आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने मंगलवार को देवगांव थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बुद्धऊ बाबा मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा पूरे सावन माह के दौरान पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। देवगांव कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि सावन में संभावित भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जा रही हैं। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की। तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह ने कहा कि तहसील और पुलिस प्रशासन जनहित में लगातार कार्य कर रहा है। यदि आमजन प्रशासन का सहयोग करें तो किसी भी समस्या का प्रभावी समाधान किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान दरोगा शुभ नारायण पांडेय, हीरामणि यादव, सर्वेश सिंह, प्रमोद वर्मा, राकेश सिंह, रामआश्रय यादव, के.के. पांडेय, के.के. सिंह, गंगासागर सहित पुलिस बल तथा स्थानीय नागरिक लक्ष्मी यादव, रामप्रसाद वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं