सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान

अजय सैनी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का हुआ जोरदार अभिनंदन

सोनवारा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय प्रकाश पाल के सोनवारा मोड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता अजय सैनी ने किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।


प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों, विशेषकर पिछड़े वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाकर आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती दिलाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अजय सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस स्वागत कार्यक्रम में विवेक जायसवाल, मनोज बरनवाल, राधेश्याम सोनकर, मंतोष चौरसिया, नंदलाल, दिलशेर, आशीष कुमार, संजय कुमार, पुष्कर जायसवाल, सरोज चौरसिया तथा लालचंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में जोरदार स्वागत किया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं