सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

श्रावण में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक रविवार रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रहेगी विशेष व्यवस्था, भारी वाहनों और बसों के लिए तय किए गए वैकल्पिक मार्ग


आजमगढ़। श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जिले में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

यातायात पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज मार्ग से आने-जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों, रोडवेज बसों एवं निजी बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

फैजाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन भंवरनाथ बाईपास, रानी की सराय और सेमरा अंडरपास होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं गोरखपुर की दिशा से आने वाले भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाईड्रिल चौराहा और नरौली तिराहा मार्ग का उपयोग करेंगे।

इसी प्रकार वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज की ओर से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों को बेलइसा ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाईड्रिल चौराहा, बैठौली तिराहा और हाफिजपुर चौराहा के रास्ते भेजा जाएगा। रोडवेज एवं निजी बसों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करें, जिससे श्रावण मास के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


🔴 श्रावण स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी

कांवड़ यात्रा को लेकर आजमगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

📅 अवधि: 30 जुलाई – 28 अगस्त 2026
समय: प्रत्येक रविवार रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक

🚛 भारी वाहनों, रोडवेज एवं निजी बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित।

🚔 यातायात पुलिस की अपील:
✅ निर्धारित डायवर्जन का पालन करें।
✅ पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें।
✅ सुरक्षित यात्रा करें, कांवड़ यात्रियों को सहयोग दें।

— आजमगढ़ यातायात पुलिस

सर्वाधिक पढ़ीं गईं