सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

एफएलएन प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न, नई शिक्षण पद्धतियों पर हुआ मंथन

एनसीईआरटी आधारित प्रशिक्षण में शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण

टीएलएम के प्रभावी उपयोग और दक्षता आधारित अधिगम की दी गई जानकारी


ठेकमा। बीआरसी ठेकमा में खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (एफएलएन) एवं एनसीईआरटी आधारित प्रशिक्षण का दूसरा दिन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ बनाने के साथ गतिविधि आधारित शिक्षण, दक्षता आधारित अधिगम और विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता बढ़ाने की नवीन तकनीकों से अवगत कराया गया।  प्रशिक्षण के दौरान एआरपी प्रज्ञा त्रिपाठी एवं अन्य प्रशिक्षकों ने समूह कार्य, टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) के प्रभावी उपयोग तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए अपने अनुभव साझा किए और इसे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया। खंड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी ने कहा कि एफएलएन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे में भाषा एवं गणित की आधारभूत दक्षताओं का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षकों का सतत प्रशिक्षण और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों का प्रयोग आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान और कौशल को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं