सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

खड़ी ट्रेलर से 350 लीटर डीजल चोरी, पिकअप सवार नकाबपोश सीसीटीवी में कैद

कप्तानगंज में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एनएच हाईवे स्थित लखमीपुर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने खड़ी एक ट्रेलर से पिकअप सवार नकाबपोश चोर करीब 350 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह चालक को हुई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक देवानंद यादव, निवासी आमादरवेशपुर न्योरी, जनपद अंबेडकरनगर, वाहन खड़ा कर आराम कर रहे थे। सुबह जब उन्होंने वाहन की जांच की तो डीजल टैंक से लगभग 350 लीटर डीजल गायब मिला। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच में पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में करीब सुबह 11:15 बजे एक पिकअप वाहन के पास कुछ नकाबपोश युवक ट्रेलर से डीजल निकालते दिखाई दिए। हालांकि, सभी ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। फुटेज में एक व्यक्ति सफेद रंग की पैंट और काली टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं