सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

पुलिस ने 17 लूटे गए मोबाइल, चोरी की बाइक और नकदी की बरामद

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी करने वाले दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

अयोध्या। कोतवाली रूदौली पुलिस ने हाईवे पर लूट और वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के 17 मोबाइल फोन (करीब पांच लाख रुपये कीमत), 1,370 रुपये नकद तथा एक चोरी की बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 14 मई को कूढ़ा सादात पेट्रोल पंप के पास बस चालक से मोबाइल फोन, चांदी की अंगूठियां, ब्रेसलेट और छह हजार रुपये की लूट की गई थी। इसके अलावा 21 जून की रात हाईवे किनारे खड़ी एक बाइक भी चोरी कर ली गई थी। दोनों मामलों में दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार तड़के सहनी मोड़ के पास घेराबंदी कर बाराबंकी जिले के रहने वाले बबलू रावत और राकेश रावत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों से लूट और चोरी की घटनाओं से जुड़े अहम सुराग मिले। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 17 मोबाइल फोन, नकदी और चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ लूट, चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट तथा आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं