सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

13 साल से लापता बेटे के नाम पर छह लाख की ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार

लापता लोगों के परिवारों की तलाश कर बनाते थे निशाना यूपी डेस्क। 13 साल से लापता बेटे के लौटने की उम्मीद में एक परिवार ठगों के जाल में फंस गया। साधु का वेश धारण कर पहुंचे आरोपियों ने खुद को लापता युवक बताकर परिवार का भरोसा जीता। शरीर पर बताए जा रहे निशान दिखाकर पहचान पुख्ता करने का प्रयास किया और बाद में गुरु की दक्षिणा व भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर परिवार में बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रामसूरत साहनी के साले का पुत्र करीब 13 साल पहले लापता हो गया था। नाग पंचमी के दौरान मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे दो आरोपियों ने परिवार से संपर्क किया। उन्होंने खुद को लापता युवक बताया और बातचीत के दौरान रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का विश्वास हासिल किया। इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया। वहां कथित युवक ने शरीर पर मौजूद निशान दिखाकर खुद को लापता बेटे के रूप में साबित करने की कोशिश की। हालांकि, गुरु की आज्ञा का हवाला...

बड़हलगंज दवा दिलाने जाते समय हादसा, 17 वर्षीय नंदनी की गई जान

चाचा को मामूली चोट, घायल दादी को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया

धनौली रामपुर के पास हादसा, पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर धनौली रामपुर गांव के पास गुरुवार अल सुबह हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चला रहे किशोरी के चाचा को भी मामूली चोटें आई हैं। 

भैंसाखरग (नई बाजार) निवासी जवाहिर सोनकर अपनी मां दुर्गावती देवी और 17 वर्षीय भतीजी नंदनी सोनकर को बाइक से दवा दिलाने के लिए गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज ले जा रहे थे। धनौली रामपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने नंदनी सोनकर को मृत घोषित कर दिया। जवाहिर सोनकर का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि दुर्गावती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची दोहरीघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल जवाहिर सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं