सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ

स्कूल गई थी महिला, लौटने पर टूटा मिला ताला और लॉकर सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद, पुलिस जांच में जुटी आजमगढ़ । शहर कोतवाली क्षेत्र के आराजीबाग मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आराजीबाग निवासी रीना श्रीवास्तव स्कूल गई थीं। घर पर ताला बंद था। दोपहर करीब दो बजे जब वह वापस लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के भीतर जाने पर अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, नथिया, कान के टॉप्स, लॉकेट तथा करीब ₹25 हजार नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध युवक घर के आसपास आता-जाता दिखाई दिया। पीड़िता का आरोप है कि फुटेज में दिख रहा युवक पहले उनके घर पर सेफ्टी टैंक की सफाई का कार्य कर चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुक...

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम


आजमगढ़। इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ही ग्राहकों और वाहन चालकों में इस नए ई-रिक्शा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

संपर्क:

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड

मो.: 93057 15825, 93057 15826, 93057 15827

ईमेल: info@insautomobilespvtltd.com

वेबसाइट: www.insautomobilespvtltd.com

*******

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW लॉन्च

मजबूती और कमाई का नया साथी बना IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

ई-रिक्शा चालकों के लिए आईएनएस ऑटोमोबाइल्स की नई पेशकश

सर्वाधिक पढ़ीं गईं