सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

एसटीएफ प्रयागराज और गम्भीरपुर पुलिस ने दबोचा इनामी आरोपी

बिन्द्राबाजार से 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित


आजमगढ़। थाना गंभीररपुर पुलिस और एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है।

गंभीररपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रईस उर्फ लंबू पुत्र इरशाद निवासी फरिहा, थाना निजामाबाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी व आपराधिक षड्यंत्र के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच में सामने आया कि वर्ष 2024 में निजामाबाद थाना क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं में घरों से नकदी व जेवरात के अलावा विद्यालय से गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी के मामले शामिल थे। दिसंबर 2024 में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया था। पूछताछ में इस संगठित गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 मई को गंभीररपुर पुलिस और और एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिंद्राबाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं