सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली


मऊ।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमुनीपुर निवासी गोलू उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुन्दर के रूप में हुई है। घटना 23 अप्रैल की शाम चकेश्वर गांव में हुई थी, जहां 18 वर्षीय ऋषि प्रसाद अपने घर के बाहर बैठा था। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 29 अप्रैल को अहिरानी अंडरपास के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी गोलू उर्फ गोल्डेन फरार चल रहा था। बुधवार भोर में मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस और एसओजी टीम ने गोंठा गांव के सिवान के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट भेजा गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं