सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर बेचने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण में दी दबिश 18 वर्षीय युवती की तलाश के दौरान सामने आया कथित मानव तस्करी का मामला आजमगढ़। युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और कथित मानव तस्करी के मामले में अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण से एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर दूसरे लोगों के हाथों बेचने का मामला सामने आया है। प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च 2026 को अहरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान मानव तस्करी से जुड़े तथ्य सामने आने पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन पूर्वी चंपारण में ट्रेस की। इसके बाद पांच नवंबर को चकिया स्थित चनकपुरी महावीर आई अस्पताल के पास से अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अभिषेक ने युवतियों को प्रेमजाल में...

मासूम से दरिंदगी का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल व नगदी बरामद

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 9 वर्षीय भांजी घर के बाहर खेल रही थी, तभी महुवार गांव निवासी नखडू उर्फ साहब (20) पुत्र बेचन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहबरपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 10 अप्रैल को थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह व उनकी टीम टीकापुर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि आरोपी रैसिंहपुर की ओर से मंझारी बाजार की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। करियावर चौहान बस्ती के पास पुल के निकट संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी देने के बावजूद आरोपी ने दोबारा हमला करने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पकड़े गए आरोपी की पहचान नखडू उर्फ साहब के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, 820 रुपये नगद व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं