सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

पिकअप से आमने-सामने भिड़ी बाइक, युवक की मौके पर मौत

ससुराल से घर लौटते समय हुआ हादसा

छह माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसुदिया गांव के पास बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के खतीरपुर गांव निवासी सनी विश्वकर्मा (28) पुत्र हरिहर विश्वकर्मा अपनी ससुराल भादी, शाहगंज (जौनपुर) से गुरुवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मकसुदिया गांव के पास मोड़ पर पहुंचे, सामने से आजमगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पिकअप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही अंबारी पुलिस चौकी और फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी पूजा विश्वकर्मा बेसुध हो गईं। परिजनों के अनुसार सनी छह माह के एक मासूम बेटे के पिता थे। वहीं उनके पिता हरिहर विश्वकर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं