सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

ऑपरेशन क्लीन अभियान

40 लीटर कच्ची व देशी शराब का विनिष्टीकरण



कोपागंज (मऊ)। ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत थाना कोपागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमों में बरामद कच्ची व देशी शराब का विनिष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, मा० न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 02 मई को थाना परिसर में यह कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर मऊ शेषमणि, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोपागंज की मौजूदगी में कुल 20 अभियोगों से संबंधित 40 लीटर अवैध कच्ची व देशी शराब को नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा बरामद मुकदमाती माल के नियमित विनिष्टीकरण की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे अवैध शराब के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया जा सके।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं