सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

ब्राह्मण सभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने शिवम तिवारी

संगठन पदाधिकारियों ने किया स्वागत, दी बधाई

आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा नगर के शिवम तिवारी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

नगर के सिधारी स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी ‘कुन्दन’ एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. संजय कुमार पांडेय ‘सरस’ ने कहा कि शिवम तिवारी की सक्रियता और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का युवा संगठन और अधिक मजबूत होगा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय तथा जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवम तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने ब्राह्मण एकता, संस्कार और राष्ट्रीयता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश तिवारी, महंत संजय पांडेय, बंशीधर पाठक, अजय पांडेय, अशोक तिवारी, पंचदेव पांडेय, मनोज पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं