सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

बारात में संदिग्ध मौत: शराब में जहर देकर हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध
पीएम को भेजा गया शव, रिपोर्ट का इजा

आजमगढ़ठेकमा थाना क्षेत्र के लीलाई गांव निवासी 55 वर्षीय रामअवध बिंद पुत्र मुनेश्वर की बीती रात जौनपुर जनपद के खेता सराय थाना क्षेत्र स्थित महरौडा गांव में एक बारात के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने शराब में जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
मृतक की पत्नी पत्नी लालती देवी ने बताया कि उनके पति रामअवध बिंद मंगलवार को गांव के सुनील बिंद पुत्र श्रीराम की शादी में बारात लेकर जौनपुर गए थे। रात करीब 11 बजे उन्होंने परिजनों को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद उनके पुत्र लालजी बिंद (मुंबई) को सूचना मिली कि उन्हें इलाज के लिए जौनपुर ले जाया जा रहा है। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रविन्द्र बिंद की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के अनुसार, रामअवध बिंद जयमाल स्टेज के पीछे अचेत अवस्था में मिले थे। उनके साथ गांव के चार अन्य लोग भी बारात में गए थे, लेकिन किसी ने समय पर घटना की सूचना नहीं दी। यहां तक कि उनके चचेरे भाई विकास बिंद, जो डीजे के साथ बारात में मौजूद थे, को भी जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में परिजन इसे साजिश मानते हुए शराब में जहर मिलाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक अपने पीछे पांच पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध माना जा रहा है और जांच जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं