सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता:


352 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

आजमगढ़। जनपद पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 352 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 88 लाख रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR Portal के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं। इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा बरामद मोबाइल फोन संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

आंकड़ों पर एक नजर:

  • अप्रैल 2026 में: 352 मोबाइल बरामद
  • वर्ष 2026 में अब तक: 959 मोबाइल (कीमत लगभग 2.39 करोड़ रुपये)
  • फरवरी 2024 से अब तक (27 माह): 4172 मोबाइल (कीमत लगभग 10.28 करोड़ रुपये)

जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई गई है। पुलिस की इस पहल से आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा है और खोए हुए मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं