सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

कुडियर में जमीनी विवाद में मारपीट

दबंगों की पिटाई से दो घायल

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के कुड़ियर गांव में शुक्रवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा दो लोगों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

गांव निवासी रमाशंकर यादव (55) पुत्र स्व. बासादेव यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी लालबहादुर यादव, सुनील यादव तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बड़े भाई उमाशंकर यादव (60) को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी विवादित जमीन पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इस संबंध में पीड़ित ने लालगंज एसडीएम को सीमांकन के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है।

थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं