सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लाखों की अवैध शराब नष्ट

20 मुकदमों में बरामद 250 लीटर से अधिक शराब नाली में बहाई

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जब्त अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

थाना जहानागंज पुलिस द्वारा विभिन्न तिथियों में आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गई अवैध शराब को मा० न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश के अनुपालन में दिनांक 09 मई 2026 को थाना परिसर में नियमानुसार नष्ट कराया गया। पुलिस के अनुसार कुल 20 मुकदमों में बरामद लगभग 250.56 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है, का विनष्टीकरण किया गया। विनष्टीकरण की प्रक्रिया नायब तहसीलदार जहानागंज तहसील सदर श्री प्रवीण वर्मा एवं थानाध्यक्ष जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान जब्त अवैध शराब को नाली में गिराकर नष्ट किया गया तथा पूरी प्रक्रिया शासन एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं