सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

शाहखजूरा बाजार में मे​डिकल संचालक से लूट

दुकान बंद कर घर लौट रहा था पीड़ित
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी


आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजूरा बाजार में शनिवार देर रात लूट की घटना से हड़कंप मच गया। मेडिकल स्टोर संचालक कमलेश कुमार यादव से बदमाशों ने चेन छीनकर फरार हो गए।
टेगरपुर गांव निवासी कमलेश कुमार यादव अपनी मेडिकल स्टोर बंद कर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक पीछे से उन पर झपट्टा मार दिया और गले में पहनी चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए। सूचना मिलते ही रानी की सराय पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं