सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पूजा के बीच पिस्टल से चली गोलियां, पत्नी समेत तीन की मौत

आधार कार्ड मांगने पर पंडितों से हुआ विवाद फायरिंग के बाद बच्चों के साथ घर में बंद हुआ आरोपी आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान उस समय सनसनी फैल गई, जब आधार कार्ड मांगने को लेकर हुए विवाद में पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से घर की महिला बबीता सिंह (40) और पूजा कराने आए दो पंडितों महेंद्र पाठक (42) व अखिलेश मिश्रा (55) की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर ही बंद हो गया। पुलिस ने मकान को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी। बताया गया कि अरविंद सिंह के घर में मंगलवार शाम पूजा का आयोजन चल रहा था। इसमें पटखौली गांव निवासी पंडित महेंद्र पाठक, छितौना भटौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा, उनके पुत्र हिमांशु मिश्रा और एक अन्य पंडित शामिल थे। घर में अरविंद की पत्नी बबीता, मां समला देवी (70) और तीन बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शाम करीब छह बजे अरविंद बाजार से घर पहुंचा। पूजा होते देख उसने पंडितों से जानकारी ली और इसके बाद आधार कार्ड मांगने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। व...

प्रतिबंधित पशु वध कांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर पुलिस ने प्रतिबंधित गोवंशीय पशु वध प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 1 मई 2026 को चौकी लोहरा क्षेत्र स्थित ग्रीन पैराडाइज ढाबा के पीछे फखरुद्दीनपुर गांव में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु के सिर, खाल समेत अन्य अवशेष बरामद कर पशु चिकित्साधिकारी को सौंपा, जबकि शेष अवशेषों को जमीन में गड़वाया गया। इस मामले में थाना मुबारकपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सलमान अहमद (24) पुत्र मुश्ताक मुकादिम, निवासी खैराबाद थाना मोहम्मदाबाद, जनपद मऊ के रूप में हुई। 2 मई की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दामोदरपुर मार्ग स्थित एक बाग में छिपा है और किसी वारदात की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनका वध करता था और मांस बेचता था। घटना की रात भी वह अपने जीजा व अन्य साथियों के साथ फखरुद्दीनपुर में एक आवारा पशु का वध कर रहा था, लेकिन आहट मिलने पर सभी मौके से फरार हो गए थे। इस पूरी कार्रवाई में मुबारकपुर थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं