सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर बेचने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण में दी दबिश 18 वर्षीय युवती की तलाश के दौरान सामने आया कथित मानव तस्करी का मामला आजमगढ़। युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और कथित मानव तस्करी के मामले में अहरौला पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण से एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर दूसरे लोगों के हाथों बेचने का मामला सामने आया है। प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 18 मार्च 2026 को अहरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान मानव तस्करी से जुड़े तथ्य सामने आने पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन पूर्वी चंपारण में ट्रेस की। इसके बाद पांच नवंबर को चकिया स्थित चनकपुरी महावीर आई अस्पताल के पास से अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अभिषेक ने युवतियों को प्रेमजाल में...

आरटीए की विशेष बैठक 13 मई को

परिवहन व्यवस्था के विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

आजमगढ़। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की विशेष बैठक 13 मई को दोपहर 12:30 बजे से मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त विवेक करेंगे। बैठक को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

  संभागीय परिवहन अधिकारी ए के सिंह राजपूत ने बताया कि बैठक में आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों के एआरटीओ समेत परिवहन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में यात्री वाहनों के संचालन, परमिट संबंधी मामलों, ओवरलोडिंग पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा परिवहन नियमों के पालन और राजस्व से जुड़े विषयों पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होने की संभावना है। आरटीए की यह विशेष बैठक परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बुलाई गई है, जिसमें विभागीय अधिकारियों से आवश्यक सुझाव भी लिए जाएंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं