सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मंडलायुक्त विवेक की अभिनव पहल, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों द्वारा ध्वजारोहण सम्पन्न

आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक ने एक प्रेरणादायक एवं अभिनव पहल करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के तीन कर्मचारियों से अपनी उपस्थिति में ध्वजारोहण सम्पन्न कराया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में विशेष उत्साह एवं गरिमामय वातावरण देखने को मिला।मंडलायुक्त की इस पहल को कर्मचारियों के मनोबल को सुदृढ़ करने तथा समानता का संदेश देने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे सभी वर्गों के कर्मचारियों में सम्मान एवं सहभागिता की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मंडलायुक्त विवेक की इस अनूठी पहल की प्रशंसा की तथा इसे एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक प्रयास बताया।

हनुमंत आभूषण ग्रुप ने पीएचसी परिसर को लिया गोद, बनेगा सार्वजनिक पार्क

अस्पताल में 50 पौधों का रोपण, हरित व स्वच्छ वातावरण की पहल

ठेकमा। क्षेत्रवासियों के लिए एक सुखद पहल सामने आई है। हनुमंत आभूषण ग्रुप के निर्माता राजकुमार सेठ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ठेकमा परिसर को सुंदरीकरण के लिए गोद लिया है। इस पहल के तहत यहां एक सुंदर सार्वजनिक पार्क विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को टहलने और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।
इस कार्य में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र प्रसाद की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से योजना को गति मिली। बुधवार को इस अभियान के तहत अस्पताल परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया। इससे पूरे परिसर को हरित और आकर्षक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। राजकुमार सेठ ने बताया कि ठेकमा क्षेत्र में अब तक किसी सार्वजनिक पार्क की सुविधा नहीं थी, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस पहल से न सिर्फ पर्यावरण बेहतर होगा, बल्कि लोगों को स्वच्छ और सुकूनभरा माहौल भी मिलेगा। उन्होंने डॉ. वीरेंद्र प्रसाद के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से यह कार्य सफल हो पाया है। इस अवसर पर डॉ. मधु नाथ प्रजापति, मनोज सेठ, सरोज सेठ, हनुमान सेठ, डॉ. धर्मेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं