सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ऑटो से गिरी मासूम को बचाने के लिए कूदी मां

तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा; मां-बेटी की मौत


आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। चलती ऑटो से गिरी ढाई वर्षीय बेटी को बचाने के लिए उसकी मां सड़क पर कूद गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटी दोनों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना पवई थाना क्षेत्र के मुत्तकल्लीपुर गांव के पास माइल स्टोन 187 के निकट हुई। बताया जा रहा है कि ऑटो का गेट अचानक खुलने से बच्ची सोनाक्षी सड़क पर गिर पड़ी। उसे बचाने के प्रयास में मां सोनी (28) पत्नी साजन का संतुलन बिगड़ गया और वह भी सड़क पर कूद गई। तभी पीछे से आ रहा ट्रक दोनों को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद ऑटो में सवार परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शवों को ऑटो से लेकर रुदौली माफी पहुंचे। सूचना पर मालीपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोनी, पवई थाना क्षेत्र के अहिलासपुर गांव की निवासी थी और अपनी ढाई वर्षीय बेटी के साथ मायके रुदौली माफी (थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकर नगर) गई हुई थी। मां के त्रयोदशी संस्कार के बाद परिवार के साथ स्नान व पूजा-पाठ के लिए दुर्वासा ऋषि दर्शन को ऑटो से जा रही थी। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के मायके और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। मृतका का पति साजन मुंबई में ड्राइविंग करता है। उसने बताया कि सुबह करीब नौ बजे पत्नी से बात हुई थी और करीब दस बजे हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं