सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

हर घर तक पहुँचा कंबल, ग्राम प्रधान की पहल से जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

प्रधान बोले गांव को समग्र विकास की राह पर ले जाना प्राथमिकता 


लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ विकासखंड अंतर्गत लाटघाट ग्राम पंचायत में ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान राम प्रताप सिंह उर्फ टुन्ना सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण का सराहनीय अभियान चलाया जा रहा है। बीते चार दिनों से जारी इस अभियान के तहत ग्राम सभा लाटघाट, आसपुर, जम्मनपुर व घाघरा के परिवारों को कंबल उपलब्ध कराए गए हैं।

 अभियान में विधवा, दिव्यांग और वृद्धजनों को विशेष प्राथमिकता दी गई। ग्राम प्रधान ने स्वयं वितरण कार्य की निगरानी करते हुए प्रत्येक टोले में पहुंचकर कंबल वितरित कराए, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार वंचित न रह जाए। इससे गांवों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्राम प्रधान राम प्रताप सिंह उर्फ टुन्ना सिंह ने बताया कि लक्ष्य हर जरूरतमंद परिवार तक कंबल पहुंचाना है। अधिकांश परिवारों को कंबल वितरित किए जा चुके हैं और शेष घरों तक भी शीघ्र वितरण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने गांव के समग्र विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं