सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

डीजे की दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान चोरी

दुकानदार ने पुलिस को दी अज्ञात चोराें के ​खिलाफ तहरीर

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहरपार पासीपुर रसूलपुर तिराहे पर एनएच-233 हाईवे किनारे स्थित एक डीजे की दुकान से चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पासीपुर रसूलपुर निवासी मनोज राजभर पुत्र जुगनू राजभर ने दीपक सिंह के मकान में विकास डीजे साउंड सर्विस के नाम से दुकान खोल रखी है। रोजाना की तरह मनोज बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखा डीजे से संबंधित सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में लगभग 50 ट्वीटर, तीन मशीन एम्प्लीफायर और आठ बॉक्स सहित अन्य डीजे उपकरण शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और वापस लौट गई। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं