सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मानसिक विकार से पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 काफी दिनों से बीमारी से था परेशान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आखापुर गांव में रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से मानसिक रोग से पीड़ित था और गोरखपुर के एक अस्पताल में उसका पिछले पांच वर्षों से इलाज चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, मृतक राम इच्छा यादव (26) पुत्र स्व. अंबिका यादव घर पर ही रहता था। रविवार रात करीब नौ बजे उसकी पत्नी नीलम जब छत के कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि राम इच्छा पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटके हुए हैं। परिवार वालों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। परिजनों ने बताया कि मानसिक बीमारी के कारण राम इच्छा पिछले कई वर्षों से अवसाद और तनाव से जूझ रहे थे। गोरखपुर के मानसिक चिकित्सालय में लगातार उपचार के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बीमारी ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर दिया था। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है, जबकि गांव में शोक की लहर फैल गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं