सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, परिवार में मातम

दिल्ली में रहकर ओला कैब चलाने का करता था कार्य
नवंबर में होनी थी शादी, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम



आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी एक युवक ने दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के मौत की सूचना घर पहुंचने पर कोहराम मच गया, दूसरी ओर गांव में मातम है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर परिवार के लोग युवक का शव लेने दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।  

 जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अजय कुमार, जो दिल्ली में ओला कैब चलाने का कार्य करते थे, ने बीती मंगलवार की रात को दिल्ली में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अजय की शादी आगामी नवंबर को जौनपुर जिले के जमैथा गांव में तय थी। अचानक हुई इस घटना ने परिवार सहित पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। अजय की मां चंनरवता देवी, जो बरदह ग्राम की प्रथम जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं, बेटे की मौत से अत्यंत दुखी हैं। वे रोते हुए बार-बार कह रही थीं “मेरे लाल को बुला दो, अब उसकी शादी कौन करेगा, मैं भी उसी के पास जाऊंगी।” सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता साहब लाल और बड़े भाई, जो मुंबई में टेलरिंग का काम करते हैं, शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसरा है। गांव के लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल फांसी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अजय दो भाइयों में छोटा था और अपने परिवार सहित पिता के साथ मुंबई में रहता था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं