सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

नाबालिग से छेड़खानी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

महुला बाजार में लगा जाम


आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के पीपरौटी महुला गांव में शनिवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब शराब के नशे में धुत युवक ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़खानी की। घटना महुला बाजार स्थित शराब ठेके से करीब 500 मीटर दूर हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक ने लड़की का मुंह दबाकर उसे घायल भी कर दिया। शोर सुनकर पहुंची दो महिलाओं ने उसे मौके पर पकड़ लिया और ग्रामीणों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल नाबालिग को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम 6 बजे से 7 बजे तक आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर महुला बाजार में जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मुख्य मांग रही कि शराब का ठेका यहां से हटाया जाए, क्योंकि आए दिन शराबियों द्वारा महिलाओं से दुर्व्यवहार और छेड़खानी की घटनाएं होती रहती हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। वहीं चौकी प्रभारी मोहल्ला विवेक सिंह, चौकी प्रभारी हाजीपुर अखिलेश सिंह, कोतवाल जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह और चौकी प्रभारी लाटघाट जाफर खान भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ठेके पर पहुंचकर आक्रोश जताया और ठेका बंद करने की मांग की। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि ठेके के विषय में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस तैनात है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं