सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

गृह क्लेश से परेशान युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

आटा चक्की चलाकर करता था परिवार का भरण पोषण


आजमगढ़।
शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे नगर पंचायत फूलपुर कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 मृतक की पहचान अहरौला थाना क्षेत्र के मतलबपुर निवासी सूरज (32) पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। वह गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था और लंबे समय से आर्थिक तंगी व गृह क्लेश से परेशान था। शुक्रवार को वह फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष से मिलने आया था, लेकिन देर शाम अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर गुजरती ट्रेन के सामने कूद गया। स्टेशन अधीक्षक ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवक की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गए। मृतक के पीछे पत्नी के साथ दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं