सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

ट्रेलर की टक्कर से खलासी की मौत, चालक घायल

ट्रेलर चालक व खलासी मौके से फरार 
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

आजमगढ़। थाना गंभीरपुर के रानीपुर रजमो बाईपास स्थित उजाला ढाबा के सामने बीती रात करीब डेढ़ बजे सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
 मृत खलासी की पहचान मिर्जापुर जिले के चकताकिया नारायणपुर निवासी अवधेश पटेल पुत्र शोभनाथ सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल चालक दिनेश चौबे देवरिया के भाटपार रानी निवासी के रूप में हुई, उसे हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जबकि ट्रेलर मालिक सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, खड़ी ट्रक बरहज से सोनभद्र गिट्टी लाने के लिए जा रही थी, जबकि ट्रेलर आजमगढ़ से वाराणसी की ओर जा रहा था। दोनों वाहन उस समय खाली थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं