सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

9वीं एशियन पेचक सिलाट चौंपियनशिप में आर्यवीर ने जीता कांस्य पदक


जिला पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से हुआ स्वागत 

आजमगढ़। वियतनाम के हातिम शहर में बीते 24 से 31 जुलाई तक आयोजित 9वीं एशियन पेंचक सिलाट चौंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

उक्त प्रतियोगिता में 50-55 किलोग्राम भारवर्ग में आर्यवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता है। चौंपियनशिप में आर्यवीर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं 45-50 किलोग्राम वर्ग में अनुराग कुमार भी कड़े मुकाबले में मामूली अंतर के चलते पदक से चूक गए। आर्यवीर की उपलब्धि से खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह है। आर्यवीर और अनुराग के आजमगढ़ लौटने पर शनिवार को भंवरनाथ चौराहे पर खेलप्रेमियों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालोें में रजनीश कुमार श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव, भाजयुमो के जिलामंत्री अमन श्रीवास्तव, सौरभ कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं